दिसंबर में हस्तिनापुर में होगी विहिप की प्रन्यासी मंडल बैठक, तैयारियों की रूपरेखा मेरठ में बनी

लव इंडिया, मेरठ। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मेरठ प्रांत की प्रन्यासी मंडल बैठक इस वर्ष दिसंबर माह में ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में आयोजित की जाएगी। आगामी बैठक की रूपरेखा सोमवार को मेरठ स्थित केशव भवन में हुई तैयारी बैठक में तय की गई, जिसमें विहिप के शीर्ष पदाधिकारियों एवं प्रांत स्तरीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता परिषद के अखिल भारतीय गोरक्षा प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमान दिनेश उपाध्याय जी ने की। उन्होंने आगामी प्रन्यासी मंडल बैठक की व्यवस्थाओं — आवास, यातायात, भोजन, स्वास्थ्य, प्रकाश, सज्जा और प्रचार आदि — के लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं।
उन्होंने कहा कि “यह बैठक संगठन के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। इसमें संगठन की भावी कार्ययोजनाओं और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा।”

विहिप के केंद्रीय सह मंत्री श्रीमान मनोज वर्मा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता धर्म रक्षा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर सदैव सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रन्यासी मंडल की यह बैठक संगठन की वैचारिक और कार्यात्मक दिशा को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री श्रीमान अरुण जी ने संगठन के प्रमुख अभियानों — धर्म रक्षा निधि अभियान और सत्संग सप्ताह — पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को इन अभियानों में तन-मन-धन से जुड़कर संगठन के मूल उद्देश्यों को सशक्त बनाना चाहिए।

बैठक में मेरठ प्रांत के सभी जिलों एवं विभागों के संगठन मंत्री और प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन किया गया।

बैठक का संचालन प्रांत मंत्री श्रीमान राजकुमार डूंगर जी ने किया।इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष चौधरी अमन सिंह जी, प्रांत सह मंत्री अमित जिंदल जी, निमेष वशिष्ठ, विभाग मंत्री मनोज शर्मा सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

हस्तिनापुर में दिसंबर में होने वाली यह बैठक केवल प्रांत स्तर पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाने जा रही है।


Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!