Navratri के पहले दिन मां काली के मंदिर पर भक्तों की लंबी कतारें…

उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। हिंदू नव संवत्सर और नवरात्र के पावन अवसर पर प्राचीन सिद्धपीठ काली माता मंदिर लालबाग पर श्रद्धालुओं ने ऊं और स्वास्तिक के चिन्ह बनाए और हिंदू नव संवत्सर और नवरात्र पर भक्तों का अभिनंदन किया।

नवसंवत्सर और नवरात्र के पावन अवसर पर प्राचीन सिद्धपीठ काली माता मंदिर लालबाग पर रविवार की तड़के 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं की भी लगी हुई है और दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं द्वारा मां की पूजा पाठ किए जाने का क्रम जारी था।

शाम के लिए भी अभी से ही लालबाग स्थित मां काली के प्राचीन मंदिर पर श्रद्धालुओं की लाइन लगने शुरू हो गई है।

इस बीच पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है क्योंकि शाम को मंदिर पर श्रद्धालुओं की और अधिक भीड़ की उम्मीद जताई जा रही है। मालूम हो कि लालबाग स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मां काली के मंदिर पर पूरे नवरात्रि सर्वाधिक भीड़ रहती है।

लालबाग स्थित मां काली के प्राचीन सिद्ध पीठ के अलावा महानगर के अन्य मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर रहे थे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!