Church Resurrection Day: झांकियां से यीशु मसीह के बलिदान और व्यक्तित्व का दिया संदेश

लव इंडिया, मुरादाबाद। फिलिप मैमोरियल मैथोडिस्ट चर्च पुनरुत्थान दिवस ईस्टर डे को समस्त मसीही समाज द्वारा हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।

समस्त मसीही समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा को झांकियों के रूप में निकाली गई। शोभायात्रा के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह के बलिदान और जीवन व्यक्तित्व पर झांकियां द्वारा संदेश देने का कार्य किया गया।


शोभायात्रा स्टेशन रोड स्थित पारकर इंटर कॉलेज के प्रांगण से शुरू होकर ताड़ीखान, टाउनहॉल ,कोतवाली ,गुरहट्टी, जैन मंदिर, अम्बेडकर पार्क,पीलीकोठी होते हुए मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण मे संपन्न हुई। शोभायात्रा में पादरी व ईसाई समाज से जुड़े लोग मौजूद रहे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!