भाजपा मुरादाबाद द्वारा जिला व सभी 16 मंडलों में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

लव इंडिया, मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को भाजपा जिला मुरादाबाद एवं जिले के सभी 16 मंडलों में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया राष्ट्रभक्ति, एकता और देशप्रेम से ओत-प्रोत इस आयोजन में पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


जिला मुरादाबाद की मुख्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व सांसद, तथा भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने पुलिस चौकी, बुध बाजार से हरी झंडी दिखाकर किया।

हाथों में तिरंगा लेकर हजारों कार्यकर्ता एवं नागरिक “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “अमर शहीदों को नमन” के जयघोष के साथ यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए एकता द्वार, स्वतंत्रता सेनानी भवन, मुरादाबाद पहुंचकर संपन्न हुई
जिला मुरादाबाद के सभी 16 मंडलों में मंडल अध्यक्षों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में तिरंगा यात्राएं आयोजित की गईं। इन यात्राओं में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं समाजसेवियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे जिले में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का वातावरण दिखाई दिया।


मुख्य अतिथि रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा भारत की राष्ट्रीय अस्मिता, एकता, अखंडता और हमारे अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।


कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन पर भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने मुख्य अतिथि रमापति राम त्रिपाठी, जिला पदाधिकारियों, सभी 16 मंडलों के अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा मुरादाबाद की सम्मानित जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा ने जिले में राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता की भावना को और मजबूत किया है।

तिरंगा यात्रा में शहर विधायक रितेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सतपाल सैनी, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा , महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला ,पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश सैनी, जिला महामंत्री नवीन चौधरी, आदित्य शंख्यधर, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, चकित चौधरी ,डॉ यशवीर सिंह, आदेश चौधरी,काशीष चौहान , अरुण पंडित, विक्की चौधरी,बृजेश लोधी, ज्योति वाल्मीकि, श्याम रुहेला,सुमित दिवाकर, विकास शर्मा, सत्येंद्र गडकरी, दीपक गोस्वामी, अर्पित चौहान, अमन ठाकुर,ऋतिक बिश्नोई,दिव्यांश बिश्नोई, विकास शर्मा,प्रज्ञात चौधरी ,पारस शर्मा , ,अंकुश चौहान, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

error: Content is protected !!