कड़े मुकाबले के बाद निशी वार्ष्णेय को ‘तीज क्वीन’ के खिताब से नवाजा गया
लव इंडिया, संभल: महिला शक्ति संगठन के तत्वावधान में हरियाली तीज के पावन अवसर पर एक भव्य ‘तीज महोत्सव’ का आयोजन किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजे इस समारोह में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सारी कार्यक्रम की व्यवस्था अंजना गुप्ता और कविता गुप्ता ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आकांक्षा बाष्णेय जी एवं उषा जी शशि गंभीर जी उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपा वाष्णेय जी ने की। मुख्य अतिथियों एवं कार्यक्रम अध्यक्षा दीपा वाष्णेय जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

तत्पश्चात अध्यक्षा दीपा वाष्णेय जी ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा, “तीज का त्योहार हमारी भारतीय संस्कृति, उमंग और नारी शक्ति का प्रतीक है। ऐसे आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को जीवंत रखते हैं, बल्कि महिलाओं को एक साथ आकर खुशियां बांटने और अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच भी प्रदान करते हैं।”
महोत्सव के दौरान महिलाओं और युवतियों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, नृत्य प्रदर्शन और कई तरह के मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया। राजस्थानी और सावन के गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और उत्सव का आनंद लिया। रिचा जी ने मल्हार गाई खुशबू निशि ने फिरकी वाली तू कल फिर आना पर डांस किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता रही, जिसमें महिलाओं ने अपने पारंपरिक परिधानों और आत्मविश्वास से सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले के बाद निशी वार्ष्णेय को ‘तीज क्वीन’ के खिताब से नवाजा गया।
मुख्य अतिथियों एवं अध्यक्षा दीपा वाष्णेय जी ने विजेताओं को उपहार एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अंत में संगठन की पदाधिकारियों ने आए हुए सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
