All India Uttarakhand Mahasabha: पर्वतीय जनमानस को साथ लेकर चलने वाले कर्मठ नेता राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल को अहम दायित्व


लव इंडिया, बरेली। राष्ट्रीय स्तर पर जनसेवा व समाजसेवा के साथ – साथ पर्वतीय जनमानस को साथ लेकर चलने वाले कर्मठ नेता राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल को उनके उल्लेखनीय सामाजिक क्रिया -कलापों को देखते हुए अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है ।

राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल

अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत द्वारा यह जानकारी अपने पत्र में दी गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय उतराखण्ड महासभा, बरेली के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह देवलिया, सचिव चन्दन सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत, गोपाल सिंह मेहरा बरिष्ठ उपाध्यक्ष, पुष्कार सिंह राणा – अतिरिक्त महासचिव, जे. सी. काला, महेश खर्कवाल, के.सी.जोशी कोषाध्यक्ष, सुशीला धस्माना, सुधा रावत, नीलम जेठा, सोमा परिहार, नंदिनी अधिकारी, डॉ. अनिल बिष्ट आदि ने राजेंद्र घिल्डियाल के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही आगामी 16 फरवरी 2025 को होने वाले बसन्तोत्सव के आयोजन के लिए राष्ट्रीय समिति द्वारा अग्रिम शुभकामनाऐं भी प्रेषित की गई हैं।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!