अखिल भारतीय अंबेडकर संघ के अध्यक्ष- महामंत्री के लिए सात नामांकन दाखिल

मुरादाबाद। अखिल भारतीय अंबेडकर संघ के चार जनवरी 2026 को होने वाले त्रिवार्षिक चुनाव हेतु नामांकन पत्र दाखिल हुए। अध्यक्ष और महामंत्री के लिए कुल सात नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें चार अध्यक्ष पद के लिए और तीन महामंत्री पद के लिए नामांकन पत्र हैं।

अध्यक्ष हेतू बाली सिंह भारती, भयंकर सिंह बौद्ध, महेंद्र पाल सिंह , दौलत सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि महामंत्री के लिए डॉक्टर हरनंदन प्रसाद, रघुवीर सिंह, सुरेश कुमार गौतम ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

इसके अलावा कोषाध्यक्ष के लिए मलखान सिंह, राष्ट्रीय उपमहामंत्री के लिए ओपी सागर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के लिए नेतराम सिंह, परमाल सिंह, मुन्नालाल, भयंकर सिंह, विजयपाल सिंह, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री के लिए इंद्रजीत सिंह, सतपाल सिंह बादल, प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, योगराज सिंह व राष्ट्रीय संगठन एवं प्रचार मंत्री के लिए रणवीर सिंह, विनीत कुमार ,सत्य प्रकाश, सुनील कुमार,अमित कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए प्रेम सिंह, राजेश खन्ना, महावीर प्रसाद मौर्य, डॉक्टर मिलिंद सेन, हरपाल सिंह बौद्ध, मेघराज सिंह, जयराम सिंह, दौलत सिंह, रघुवीर सिंह, मुन्नालाल ,परमाल सिंह,शिवम बौद्ध, मुकेश कुमार गौतम ,बाली सिंह भारती, जय प्रकाश सिंह, सुरेश कुमार गौतम ,जवाहर सिंह, राम सिंह गौतम, दिनेश सिंह, इंजीनियर विपिन कुमार, हरनंदनन प्रसाद, ने नामांकन पत्र दाखिल किए।


चुनाव में मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट आदित्य कुमार श्रीवास्तव एवं सहायक चुनाव अधिकारी तारा सिंह एडवोकेट तथा सहयोग में एड.मोहम्मद इमरान, चंदन सिंह रैदास एवं विमल कुमार धीर आदि रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!