Long Term Visa: India में रह रहे पाक नागरिकों को 10 मई से 10 जुलाई तक करना होगा नया ऑनलाइन आवेदन

जिले में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के लिए एक अहम सूचना जारी की गई है. अब दीर्घकालिक वीजा पर भारत में रह रहे ऐसे सभी नागरिकों को 10 मई से 10 जुलाई 2025 के बीच e-FRRO पोर्टल (https://indian.frro.gov.in) के माध्यम से नया ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य कर दिया गया है, जो व्यक्ति इस तय सीमा में आवेदन नहीं करेगा, उसका दीर्घकालिक वीजा स्वतः रद्द मान लिया जाएगा।

लव इंडिया, नई दिल्लीजम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गृह मंत्रालय ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि भारत में लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) पर रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को अब दोबारा वीजा के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा। यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है और इसे देशभर में सख्ती से लागू किया जा रहा है।

10 मई से 10 जुलाई तक करना होगा आवेदन

गृह मंत्रालय के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 10 मई से 10 जुलाई 2025 तक दोबारा वीजा के लिए आवेदन करना होगा, भले ही उनका वीजा हाल ही में रिन्यू हुआ हो। जो नागरिक इस तय समय सीमा में आवेदन नहीं करेंगे, उन्हें अवैध मानते हुए उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी। इन सभी पर खुफिया एजेंसियों की पैनी नजर है और सभी को नए सिरे से वीजा के लिए आवेदन करना होगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

LTV वीजा पर रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी:

1- वैध दीर्घकालिक वीजा प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी

2- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड के साथ)

3-वर्तमान पते का प्रमाण

4-व्यवसाय और धर्म की जानकारी

5-यदि भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया गया है, तो उसकी प्रति

6-सभी आवेदन इलेक्ट्रॉनिक विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (e-FRRO) के पोर्टल पर ऑनलाइन किए जाएंगे।

नहीं किया आवेदन तो होगी सख्त कार्रवाई

सरकार के निर्देशानुसार सभी पाकिस्तानी नागरिकों को समय रहते आवेदन करना अनिवार्य है। जो लोग इस प्रक्रिया से बचने की कोशिश करेंगे, उन्हें अवैध नागरिक माना जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में भी 22 पाकिस्तान महिलाएं लॉन्ग टाइम वीजा पर लंबे अरसे से रह रही हैं। इसी तरह बरेली जनपद में भी 34 पाकिस्तानी लॉन्ग टाइम वीजा रह रहे हैं।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!