लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन ने रविन्द्र कुमार (द्वितीय), जिलाधिकारी, आजमगढ़ द्वारा अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग के साथ बदसलूकी व जानलेवा हमला किये जाने के कारण जिलाधिकारी, आजमगढ़ के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने की माँग को लेकर मुरादाबाद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

आजमगढ़ में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को पीटने के विरोध में मुरादाबाद कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते उत्तर प्रदेश संगठन से जुड़े कर्मचारी।
प्रदेश के अभियंताओं द्वारा पूर्णलगन, निष्ठा के साथ विकास कार्यों को संपादित कराते हुए प्रदेश की जनता को जनहित के कार्यों का लाभ पहुंचाया जा रहा है. परन्तु प्रदेश के जिलाधिकारियों द्वारा अभियंताओं के उत्पीड़न व उनके पद की गरिमा को ठेस पहुंचाए जाने की घटनाओं में निरन्तर वृद्धि हो रही है। दिनांक 13 06.2025 को श्री रविन्द्र कुमार (द्वितीय), जिलाधिकारी, आजमगढ़ द्वारा जनपद में तैनात सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता इ० अरुण सचदेव को अपने आवास पर बुलाकर गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की नियत से डंडे से मारा गया। उक्त घटना से देश, प्रदेश के अभियंताओं में आक्रोश व्याप्त है। उक्त घटना के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा श्री रविन्द्र कुमार (द्वितीय) के विरुद्ध निम्नानुसार कार्यवाही किये जाने माग की जाती है।

- श्री रविन्द्र कुमार (द्वितीय), जिलाधिकारी, आजमगढ़ को अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियमावली-1968 के नियम 3 में निहित प्रावधानों के विपरीत उपरोक्त गंभीर दुराचरण अपनाये जाने के कारण अखिल भारतीय सेवा से बर्खास्त किया जाए।
2 जिलाधिकारी, आजमगढ़ के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराते हुए विधिक कार्यवाही की जाए।
- श्री रविन्द्र कुमार (द्वितीय) वर्तमान जिलाधिकारी आजमगढ़ इससे पूर्व जहाँ-जहाँ कार्यरत रहे है, वहाँ इनके अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रति इनके व्यवहार एवं आचरण की एक उच्च स्तरीय समिति गठित करके तथ्यात्मक जाँच कराई जाए एवं इनके विरुद्ध अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1909 के अधीन अनुशासनात्मक जाँच सस्थित की जाए।
इसके अतिरिक्त विकास कार्यों की प्रभावी प्रगति के लिए एसोसिएशन द्वारा यह भी मांग की जाती है कि शासन द्वारा निर्धारित बैठकों ने ही अभियंताओं को बुलाया जाए तथा बैठक की वीडियोग्राफी भी करायी जाए। इस दोरान अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीके मंगलम, महासचिव आशीष यादव, सचिव राजेश नारायण, प्रचार सचिव अमित कुमार, वित्त सचिव नूर आलम, सदस्य कार्यकारिणी डीके वर्मा शिव कुमार आदि रहे।
Hello world.