Maha Kumbha- 2025 का शुभारंभ: पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर 60 लाख से अधिक सनातनियों ने लगाई आस्था की डुबकी
महाकुंभ 2025 का शुभारंभ आज सुबह के स्नान से हो गया है। पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर 60 लाख से अधिक सनातनी अब तक आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। शाम तक श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ सकती है करीब 60 लाख लोग इसमें डुबकी लगा चुके
महाकुंभ 2025 का शुभारंभ आज सुबह के स्नान से हो गया है। पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर 60 लाख से अधिक सनातनी अब तक आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। शाम तक श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ सकती है। इस बार का कुंभ आस्था और आधुनिकता का संगम है। पारंपरिक पुलिस व्यवस्था से हटकर तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था दी गई है।.आज श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी होगी।
प्रयागराज। विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ आज से शुरू हो गया है।महाकुंभ में भोर से आस्था की डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। महाकुंभ के पहले स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।बच्चे, बूढ़े,महिलाएं आस्था की डुबकी लगाने के लिए गंगा-मैया के गीत गाते हुए संगम की ओर बढ़े जा रहे हैं।
महाकुंभ 2025 के प्रमुख स्नान
पौष पूर्णिमा: 13 जनवरी,मकर संक्रांति: 14 जनवरी,मौनी अमावस्याः 29 जनवरी, बसंत पंचमी: 3 फरवरी,माघ पूर्णिमा: 12 फरवरी, महाशिवरात्रि: 26 फरवरी**संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, मलेशिया, इंडोनेशिया, कनाडा, मेक्सिको सहित 100 से अधिक देशों के श्रद्धालुओं की भी भागीदारी रहेगी।
पौष पूर्णिमा की मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई देखिए नीचे
डेड माह तक चलने वाले महाकुंभ में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना योगी सरकार के निर्देश पर भारतीय रेलवे और उत्तर प्रदेश रोडवेज ने की व्यापक व्यवस्था की है।
मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन से पहले गौ सेवा से की दिन की शुरुआत
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौ सेवा के साथ दिन की शुरुआत करके गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए त्वरित निस्तारण के आदेश दिए।
इस महाकुंभ में कोई ब्राह्मण, यादव, दलित, जाट, शूद्र,राजपूत नहीं केवल सिर्फ सनातनी हिंदू हैं, देखिए वीडियो में
स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स महाकुंभ में कल्पवास के लिए पहुंच गई हैं देखिए वीडियो में
महाकुंभ में रूस से आईं श्रद्धालु ने कहा
महाकुंभ में अमेरिका से है पति पत्नी ने दिल को छूने वाली बात कही
धार्मिक विरासत का अद्भुत महापर्व महा कुंभ देखिए वीडियो
सिक्ख संत भी पहुंचे महाकुंभ में देखिए वीडियो
जर्मनी में रह रहे मैसूर के भारतीय नागरिक की पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचे देखिए वीडियो
डिजिटल महाकुंभ के आप भी बनिए साक्षी देखिए वीडियो