अब स्विट्जरलैंड देश में भी बुर्का पहनने पर लगी रोक, कानून तोड़ने पर जुर्माना

बर्न। स्विट्जरलैंड में आज से महिलाओं के पब्लिक प्लेस पर हिजाब, बुर्का या किसी अन्य तरीके से पूरी तरह मुंह ढंकने पर बैन लागू हो गया है। इस कानून का उल्लंघन करने पर एक हजार स्विस फ्रैंक यानी लगभग 96 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। स्विट्जरलैंड में 2021 में हुए जनमत संग्रह में 51.21 प्रतिशत नागरिकों ने बुर्के पर बैन लगाने के पक्ष में वोट किया था।

इसके बाद बुर्के पर बैन को लेकर कानून बनाया गया था, जो 1 जनवरी 2025 (नए साल) से शुरू हो रहा है। स्विट्जरलैंड से पहले बेल्जियम, फ्रांस, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड, और बुलगारिया में भी इसे लेकर कानून बनाया जा चुका है। इस कानून के बाद महिलाएं सार्वजनिक जगहों जैसे पब्लिक ऑफिस, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, रेस्ट्रां, दुकान और अन्य जगहों पर अपना चेहरा पूरी नहीं ढक सकेंगी।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!