sanyukt vyaapaar mandal और udyog vyaapaar sangathan ने किया सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता का स्वागत





लव इंडिया, मुरादाबाद। संयुक्त व्यापार मंडल व उद्योग व्यापार संगठन ने नवागत सीओ सिविल लाइन कुलदीप गुप्ता का स्वागत किया।

मालूम हो कि को सिविल लाइन अनूप सिंह का शासन ने स्थानांतरण कर दिया है और उन्हें प्रयागराज के कुंभ मेला भेजा गया है। उनके ही स्थान पर कुलदीप गुप्ता को सिविल लाइन नियुक्त किया गया है। उनके जनता के प्रति मधुर व्यवहार की चौतार पर चर्चाएं हैं और कल ही उन्होंने कलेक्ट्रेट में बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठी गैंग रेप पीड़िता को समझाया और उस की भूख हड़ताल खत्म कराई थी।

इस बीच शुक्रवार को क्षेत्रीय अधिकारी सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता का मुरादाबाद महानगर के संयुक्त व्यापार मंडल व उद्योग व्यापार संगठन ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभिन्न गुप्ता, अधिवक्ता अतुल सोती, आशुतोष गुप्ता, आदेश गुप्ता, कुन्नू शर्मा व अन्य व्यापारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!