उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य दीपक सिंह को वर्ष 2022 का संसदीय उत्कृष्टता सम्मान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य दीपक सिंह को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता संघ,उत्तर प्रदेश द्वारा इस वर्ष का संसदीय उत्कृष्टता सम्मान 2022 प्रदान किया गया।
दीपक सिंह को समाज सेवा ,विधान परिषद सदन में संसदीय परंपरा का निर्वाहन करने विधान परिषद सहित संपूर्ण राज्य के विभिन्न मुद्दौ को सदन मे प्रभावी तरीके से रखने के लिए, सदन की गरिमा वा मर्यादा का पालन करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने ,सर्वाधिक मुद्दे उठाने और आपने विधायक के 6 वर्ष के संसदीय जीवन प्रभावी पूर्ण होने पर ये सम्मान प्रदान किया गया।