अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत के मौर्य अध्यक्ष और राजीव बने मंत्री
लव इंडिया, बरेली । अखिल भारतीय साहित्य परिषद, बरेली की डॉ. शशि वाला राठी के संयोजन में हुई बैठक में संस्था के एस पी मौर्य जनपदीय अध्यक्ष एवम राजीव श्रीवास्तव मंत्री मनोनीत किए गए। इसके साथ ही 9 अगस्त एवम 15 अगस्त को क्रांति वीरों की याद में पार्क में पौधा रोपण का भी निर्णय लिया गया।
गंगाचरण अस्पताल के सिटी ऑफिस में संरक्षक डॉ. एन. एल. शर्मा की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि सत्र 2023- 24 के लिए जनपद बरेली की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से मनोनीत की गई जिसमें एस. पी. मौर्य जिला अध्यक्ष, उमेश चंद्र गुप्ता, सत्येंद्र बरेलवी, कमल सक्सेना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निर्भय सक्सेना, रामपाल सिंह, गुरविंदर सिंह एवं मोहन चंद्र पांडे को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
राजीव श्रीवास्तव जनपदीय मंत्री, गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, रवि प्रकाश शर्मा, गोविंद दीक्षित संयुक्त मंत्री, निरुपमा अग्रवाल कोषाध्यक्ष, रंगकर्मी पप्पू वर्मा को संघठन मंत्री, प्रवीण शर्मा मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।इस अवसर पर प्रदेश के पधाधिकारी एन एल शर्मा, सुरेश बाबू मिश्रा, डॉ शशि वाला राठी, राजवीर सिंह, रोहित राकेश, स्वाति गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों ने जिला कार्यकारिणी के पर नव मनोनीत कार्यकारिणी को मनोनयन पत्र प्रदान कर बधाई दी।