जयंत चौधरी ने अजीत सिंह का कद बढ़ाया, रुहेलखंड क्षेत्र का युवा राष्ट्रीय लोकदल का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया
लव इंडिया, मुरादाबाद। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने अजीत सिंह एडवोकेट को युवा राष्ट्रीय लोकदल रुहेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया है। अजीत सिंह को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाकर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रुहेलखंड क्षेत्र में मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल, रामपुर, बरेली एवं बदायूं जिले आते हैं। राष्ट्रीय लोक दल में अजीत सिंह एडवोकेट मुरादाबाद जिले का जिलाध्यक्ष एवं रुहेलखंड क्षेत्र के वरिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। अजीत सिंह ने जिला अध्यक्ष के रूप में कमान संभालते हुए लगातार जिले में प्रोग्राम करके राष्ट्रीय लोकदल को बहुत मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया था। परंतु अब जयंत चौधरी जी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाकर उनके कंधों पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
अजीत सिंह एडवोकेट ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने क्षेत्रीय अध्यक्ष बना कर जो अहम जिम्मेदारी मुझ पर सौंपी है मैं उसे बखूबी निभाऊंगा, और राष्ट्रीय लोक दल एवं चौधरी जयंत सिंह जी के हाथों को मजबूत करने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले रुहेलखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक जिले से युवाओं को बड़े स्तर पर पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक दल लगातार किसानों एवं नौजवानों के हकों की लड़ाई लड़ रहा है। अजीत सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया।