जिला अस्पताल में रोगियों का जाना हाल और बांटे फल
लव इंडिया, मुरादाबाद। भाजपा संघटन आदेश अनुसार 6 अप्रैल 2023 भाजपा के स्थापना दिवस से ,14 अप्रैल 2023 बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती तंक सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है जिसमे अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो को अपने अपने छेत्र में छोटे बड़े कर्यक्रम करने है।
इसी उपलक्ष में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक निवर्तमान ज़िला अध्यक्ष एवम क्षेत्रिय सयोंजक सामाजिक न्याय सप्ताह पश्चिमी उत्तर प्रदेश सय्यद शान अली के नेतृत्व में जिला अस्पताल में जाकर मरीज़ों का हॉल चाल जाना और सभी मरीज़ों को फल वितरण किये गये और सभी मरीज़ों के स्वस्थ होने की कामना की गई। इसमें खुर्शीदा बेगम गुलज़ार अंसारी अब्दुल हकीम मुर्शीद उस्मानी नोशाद अली मोनिस अली इकरा परवीन जावेद खान आदि कार्यकर्ता साथ रहे।