मुरादाबाद के मेयर की सीट फिर सामान्य में, बिलारी व ठाकुरद्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित

Uttar Pradesh तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की प्रक्रिया फिर शाुरू हो गई है। यूपी कैबिनेट के प्रस्ताव पर राज्यपाल की स्वीकृति के बाद प्रदेश के नगर निगम समेत नगर पालिका और नगर पंचायत का आरक्षण जारी कर दिया गया है।

आरक्षण पर आपत्ति के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। फिलहाल मुरादाबाद के मेयर की सीट को फिर सामान्य क्षेणी में रखा गया है।

बिलारी व ठाकुरद्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित

मंडल की नगर पालिकाओं में नगर पालिका गजरौला को अनुसूचित जाति महिला, हल्दौर को अनुसूचित जाति, चंदौसी को महिला, धनौरा, बछराायूं, बहजौई और किरतपुर को अनारक्षित, अमरोहा व बिजनौर को महिला, शेरकोट, ठाकुरद्वारा, बिलारी और हसनपुर को पिछड़ा वर्ग, नगीना, नजीबाबाद, नूरपुर, स्योहारा, मिलक व बिलासपुर को अनारक्षित रखा गया है।

सम्भल और रामपुर नगर पालिका को महिला, चांदपुर को अनारक्षित, नहटौर को पिछड़ा वर्ग, अफजलगढ़, स्वार व टांडा को पिछड़ा वर्ग महिला व धामपुर को अनारक्षित रखा गया है।

जिले की नगर पंचायत में महमूदपुरमाफी को अनूसूचित जाति महिला, कांठ को पिछड़ा वर्ग, कुंदरकी को महिला, पाकबड़ा को पिछड़ा वर्ग, भोजपुर धर्मपुर को पिछड़ा वर्ग महिला में आरक्षित किया गया है। अगवानपुर, ढकिया और उमरी कलां को अनारक्षित रखा गया है।

मेरठ में पिछड़ा और बरेली से सामान्य उम्मीदवार

प्रदेश के नगर निगम के आरक्षण सूच में आगरा महापौर सीट को अनुसूचित जाति महिला, झांसी को अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर को पिछड़ा वर्ग महिला, फिरोजाबाद को पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर को पिछड़ा वर्ग, मेरठ को पिछड़ा वर्ग, लखनऊ को महिला, कानपुर को महिला, गाजियाबाद को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा व वृंदावन के महापौर पद को अनारक्षित रखा गया है। आरक्षण पर छह अ्प्रैल तक आपत्तियां मांगी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *