भाजपा नेता राजेश सिंघल के पिता का देहांत
संजीव गुप्ता, लव इंडिया, मुरादाबाद। संभल भारतीय जनता पार्टी के जाने वाले नेता राजेश सिंघल के पिता प्रसिद्ध उद्योगपति जानकी प्रसाद सिंघल (75) का देर रात निधन हो गया। अंतिम संस्कार दोपहर बाद होगा।
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल मूल रूप से जनपद के सौधन के निवासी है और उनके पिता जानकी प्रसाद सिंघल की अपनी एक अलग पहचान है वह अपने कारोबार के साथ-साथ समाज सेवक के रूप में भी जाने जाते हैं।क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्योगपति जानकी प्रसाद सिंघल कई दिन से खांसी बुखार से पीड़ित थे।
बुधवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और रात 1:30 बजे उद्योगपति जानकी प्रसाद सिंघल ने अंतिम सांस ली। वह लगभग 75 साल के थे। इससे सिंघल परिवार में गम का माहौल छा गया और जैसे-जैसे लोगों को उद्योगपति जानकी प्रसाद सिंघल के निधन की सूचना मिलती गई तो उनके आवास पर शोक संवेदना जताने वालों की भी भीड़ लग गई। उद्योगपति जानकी प्रसाद सिंघल का दोपहर बाद अंतिम संस्कार होगा। मालूम हो कि भाजपा नेता कपिल सिंघल और मुकेश सिंघल भी उद्योगपति जानकी प्रसाद सिंघल के बेटे हैं।