दस घंटे की पूछताछ के बाद राज्यसभा सदस्य संजय सिंह गिरफ्तार, AAP का प्रदर्शन

India Uttar Pradesh अपराध-अपराधी टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी युवा-राजनीति

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ED ने छापे के 10 घंटे के बाद संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है। दिल्ली की लिकर पॉलिसी मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है। फिलहाल एजेंसी की तरफ से कोई बयान जारी नही किया गया है।

संजय सिंह को लेकर ईडी की टीम रवाना हुई। सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया गया है ।10 घंटे पूछताछ के बाद संजय सिंह गिरफ्तार। संजय सिंह के आवास के बाहर AAP का प्रदर्शन।

आप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की

दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा, “पिछले करीब 15 महीनों से भाजपा एक तथाकथित शराब घोटाले की आड़ में हम पर आरोप लगा रही है। पिछले 15 महीनों में 1 हजार जगहों पर ईडी द्वारा छापेमारी कराई गई है। कई अफसर इसमें लगे हुए हैं। 15 महीने बीतने के बाद, लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जांच में आज तक किसी एजेंसी को फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। अगर कोई घोटाला होता तो न जाने कितनी संपत्ति बरामद होती। ये दिखाता है कि ये राजनीति से प्रेरित है।”

कल पत्रकारों पर कार्रवाई हुई और आज आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को गिरफ़्तार किया गया…

सच बोलेंगे, जनता की आवाज़ उठाेंगे तो वहां पर आपकी आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जाएगा। आने वाला दिन में इनका प्रयास होगा कि बिहार और झारखंड में भी छापेमारी की जाए… : ED द्वारा आबकारी नीति मामले में AAP सांसद संजय की गिरफ़्तारी पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

AAP सांसद संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने कहा,

“हमने कहा कि हम हर कदम पर सहयोग करेंगे। संजय जाने लगे तब हमने कहा जाओ घबराना नहीं उन्हें कोई आधार नहीं मिला था। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कहा गया था इसलिए गिरफ्तारी हुई है। इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे, सत्ता परिवर्तन होगा। उन्होंने उसे पकड़ा जिसे बिना किसी जुर्म के निलंबित किया गया। जिसे निलंबित करना चाहिए था, उसे राजस्थान का इंचार्ज बना दिया गया।

गिरफ्तारी पर बोले संजय सिंह मरना मंजूर है, झुकना मंजूर नहीं है


मैंने Adani के घोटालों का खुलासा किया, ED के पास शिकायतें की लेकिन अडानी के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं हुई। Modi जी 2024 का चुनाव बुरी तरह हार रहे हैं वो जुल्म करके, लोगों को Jail में डाल कर जीत नहीं सकते। मैं पहले भी Adani के घोटालों के खिलाफ बोलता था, आगे भी बोलता रहूंगा।

संजय सिंह आप सांसद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *