भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शौकीन सैफी ने सर्वजन लोक शक्ति पार्टी से नाता जोड़ा
लव इंडिया, मुरादाबाद। हाल ही में शिवसेना छोड़कर सर्व जन लोक शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने उत्तर प्रदेश में पार्टी का विस्तार शुरू कर दिया है और उन्होंने पहला झटका भारतीय जनता पार्टी को दिया है। इसके तहत, भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शौकीन सैफी को सर्वजन लोक शक्ति पार्टी जॉइनिंग कराई है और उन्हें अमरोहा जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।
डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा लंबे अरसे तक शिवसेना के मुरादाबाद के जिला प्रमुख रहे और कुछ ही दिन पहले उन्होंने शिवसेना से नाता तोड़ लिया और अचानक सर्व जन लोक शक्ति पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला तो राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई थी कि डॉ रामेश्वर दयाल का राजनीतिक सफर अब थम सा गया है लेकिन डॉ रामेश्वर दयाल ने ऐसा सोचने वालों को बुधवार को पहला झटका दिया और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शौकीन सैफी को सर्वजन लोक शक्ति पार्टी में शामिल कर लिया।
डॉ रामेश्वर दयाल ने शौकीन सैफी को अमरोहा का जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है और आशा जताई है कि अमरोहा में सर्वजन लोक शक्ति पार्टी नया मुकाम हासिल करेगी और विरोधियों का मुंह बंद करने के साथ-साथ आम आदमी की आवाज को बुलंद करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान कराएगी।