विनय कुमार लोहिया समेत कई आर्यवीरों का अभिनंदन किया मुख्यमंत्री योगी ने

India Uttar Pradesh तेरी-मेरी कहानी युवा-राजनीति शिक्षा-जॉब

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्यवीर महासम्मेलन में आए आर्यवीरों का अभिनंदन किया। इसमें स्वागत समिति के अध्यक्ष विनय कुमार लोहिया और ज्ञानेंद्र गांधी के अलावा अन्य कार्य भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने स्मृतिचिन्ह और पाटिका देकर आर्यवीरों का सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 2 बजे मुरादाबाद पहुंच गए थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा देशवासियों को संस्कारित होना पड़ेगा। हम सबको विरासत और परंपरा को सहेजकर आगे बढ़ने की जरूरत है। आर्यवीर इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आने वाला समय भारत का है, भारत विश्व को नेतृत्व देगा। उत्तर प्रदेश देश में सबसे युवा प्रदेश है। बोले- राष्ट्रीय शिक्षा नीति आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर देश को विश्व गुरु बनाएगा।

इस अवसर पर स्वामी रामदेव, चैयरमैन एमडीएच राजीव गुलाटी पत्नी ज्योति गुलाटी, पूर्व मंत्री एवं सांसद तथा संरक्षक आर्यवीर दल उत्तर प्रदेश सतपाल सिंह, गन्ना राज्यमंत्री संजय कुमार गंगवार, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती गुलाब देबी, विधायक मथुरा नागेश्वर चैधरी, आर्यावीर दल संरक्षक उप्र. ओमप्रकाश, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ज्ञानेन्द्रराम, कार्यक्रम उपाध्यक्ष जितेन्द्र भाटिया, आचार्या स्वदेश, पंकज, नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्षा डॉ. शैफाली सिंह, सदस्य विधान परिषद डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, हरिसिंह ढिल्लो, गोपाल अंजान, पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह एवं सतपाल सिंह, कुलाधिपति सुरेश जैन तथा भारी संख्या में आर्यवीर दल एवं वीरांगनाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *