अनाथ बच्चों के साथ अपने जन्मदिन की खुशियां बांटी पत्रकार निर्भय सक्सेना ने

Uttar Pradesh टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी लाइफस्टाइल

कुछ इस तरह मनाया अनाथ बच्चों के बीच पत्रकार निर्भय सक्सैना ने अपना जन्मदिन

लव इंडिया, बरेली।उपजा के पुरोधा, पत्रकार जगत की आन-बान और शान और मानव सेवा क्लब के वरिष्ठ सदस्य निर्भय सक्सेना का जन्मदिन बड़े ही उल्लास के साथ अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया गया। अनाथ आश्रम के बच्चों को उनकी पसंद की चीजें खिलाई तो उनके चेहरे खिल उठे। मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ खुशी बांटने से सौ गुना खुद को खुशी और संतुष्टि मिलती है।

जनार्दन आचार्य, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाशवाणी/दूरदर्शन पीटीसी संवाददाता एसोसिएशन ने कहा कि उपजा के पुरोधा, पत्रकार जगत की आन बान और शान निर्भय सक्सेना का जन्मदिन पत्रकार हितेषी, पत्रकार कल्याण पुरोधा के रूप में ही इस दिवस पर मनाया जाना चाहिए।

बाद में जन्मदिन का एक कार्यक्रम निर्भय सक्सेना के आवास पर हुआ। जिसमें उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, एडवोकेट सत्येंद्र सक्सेना, अमित बिंदु, अखिलेश कुमार, विकास सक्सेना, सचिन श्याम भारती, शशि सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना ने निर्भय सक्सेना को शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *