‘रामलीला का मंचन देखने के साथ ही श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने की जरूरत’

Uttar Pradesh टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल शिक्षा-जॉब

लव इंडिया, मुरादाबाद। श्रीराम कथा मंचन समिति लाजपतनगर की ओर से गुरुवार को श्रीराम लीला का आयोजन शुरू हुआ। इसका उद्घाटन महापौर विनोद अग्रवाल व नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता और समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल ने किया।

25 अक्टूबर तक चलने वाली रामलीला का उद्घाटन करने के बाद महापौर ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित रामलीला का मंचन देखने के साथ ही उनके आदर्शों को जीवन में उतारने की जरूरत है।

उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए दुष्टों का संहार किया। जरूरत है कि आज भ्रष्टाचार व अन्य कुरीतियों को दूर कर समाज में नैतिकता को बढ़ाया जाए। नगर विधायक ने कहा कि हर साल यहाँ की रामलीला का सबको इंतजार रहता है। हमें प्रभु श्रीराम के जीवन आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए।

श्रीराम कथा मंचन समिति के अध्यक्ष महेश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि आयोजन25 अक्टूबर तक चलेगा।उद्घाटन के बाद कलाकारों ने नारद मोह का जीवंत मंचन कर लोगों को भाव विभोर कर दिया।

इस दौरान विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान, डॉ. विशेष गुप्ता, मुकुल बंसल, श्याम कृष्ण रस्तोगी, राजेंद्र अग्रवाल, गोविंद राम गुप्ता, नरेंद्र सिंह, मनोज व्यास, पारस सैनी, जगदीश प्रसाद मनटोलिया, असीम अग्रवाल आदि रहे। महामंत्री विनोद सक्सेना ने संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *