अनुशासनहीनता बरतने पर दस सदस्यों को कारण बताओ नोटिस

Uncategorized

सम्भल । सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति उत्तर प्रदेश की बैठक में मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा को निष्पक्ष कराने पर दो उप परीक्षा सचिव को सम्मानित किया गया। जबकि समिति के कार्यों में लापरवाही व अनुशासन हीनता बरतने तथा बैठकों में भाग नही लेने वाले दस सदस्यों को कारण बताओ नोटिस देने तथा एक सप्ताह के भीतर जवाब नही देने वाले सदस्यों की समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
आचार्य मुक्तेश हकीम रहीस सरस्वती इण्टर कालेज में आयोजित हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति की बैठक में कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रदेशाध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम व प्रदेश महासचिव कुसुम ने बताया कि साहित्य के क्षेत्र नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में एक कवि सम्मेलन एवं मुशायरा कराने का निर्णय लिया गया। जिसका प्रभारी अशोक कृष्णम त्यागी को तथा सहायक प्रभारी सागर सिंह को बनाया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति उत्तर प्रदेश की वर्ष 2021 की मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा को निष्पक्ष कराने पर प्रदेश उप परीक्षा सचिव दीक्षा ठाकुर व भारती ठाकुर को सम्मानित किया गया। समिति की वार्षिक पत्रिका ज्ञान दर्पण स्मारिका 2022 का संपादक मंडल का गठन करने के लिए डॉ यू सी सक्सेना की अध्यक्षता में एक संपादक मंडल कमेटी का बनायी गई। जिसका सदस्य डॉ आनन्द कुमार सिंह, सुशील कुमार भगत जी, डॉ शहजाद अहमद, रजनी कान्ता चौहान, नाहिद रजा को बनाया गया।


समिति की प्रदेश महाप्रबंधक रूबी ने बताया कि समिति के कार्यों में लापरवाही बरतने व अनुशासन हीनता बरतने तथा समिति की लगातार तीन बैठकों में भाग नही लेने वाले दस सदस्यों को कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर जवाब नही देने वाले सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया। समिति के सभी दो दर्जन विभागों का गठन भी फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। जिसका गठन करने के लिए त्रिवेदी प्रकाश सर्राफ की अध्यक्षता में एक उप समिति गठित की गई। जिसका सदस्य केसर नवाज़, डॉ नितिन दालभ, डॉ मौ इरफान खान, डॉ मौ शावेज़, डॉ प्रदीप कुमार त्यागी तथा डॉ ए एच रजा को बनाया गया। भक्ति काल के महान संत भक्त रविदास की जयंती पर विभिन्न क्षेत्र की पांच प्रतिभाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। जिसके चयन के प्रदेश महासचिव कुसुम के नेतृत्व में एक उप समिति गठित की गई। जिसका सदस्य इंजीनियर सलमान अख्तर, डॉ सुधा सक्सेना, डॉ जिकरूल हक, डॉ किश्वर जहां जैदी तथा शशी बाला गौतम को बनाया गया। प्रदेश स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का परिणाम 6 फरवरी को घोषित करने का निर्णय लिया गया।
नव वर्ष की प्रथम बैठक में भाग लेने वाले सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
बैठक में अशोक कृष्णम त्यागी, सागर सिंह, साधना सरगम, भावना यादव, वैष्णवी यादव, कुसुम यादव, चिंकी दिवाकर, दीक्षा ठाकुर, भारती ठाकुर, कुसुम, रूबी, साक्षी शर्मा, उपासना शर्मा व हरद्वारी लाल गौतम ने भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता सागर सिंह ने तथा संचालन प्रदेश महासचिव कुसुम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *