विधानसभा चुनाव : कुर्सी की खातिर बदल रही हैं निष्ठाएं, रिश्ते हो रहे हैं तार-तार

Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव के दौरान सेंधमारी का सिलसिला जोरों पर है। कुर्सी की खातिर निष्ठाएं बदल रही हैं, रिश्ते तार-तार हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने मंत्री दारा सिंह चौहान को सपा में शामिल कर भाजपा को झटका दिया तो भाजपा ने दो विधान परिषद सदस्यों को पार्टी में शामिल कर सपा को करारा जवाब दिया।
उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव से पहले नेताओं का दल बदलने का सिलसिला लगातार चल रहा है। रविवार को सपा के दो एमएलसी घनश्याम लोधी और शैलेन्द्र सिंह बीजेपी में शामिल हुए हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक ओमप्रकाश ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। पूर्व आईएएस रामबहादुर ने भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त की है।
मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा यादव भी देर सबेर भाजपा में शामिल हो सकती हैं। भाजपा उन्हें लखनऊ कैंट के स्थान पर दूसरी सीट से चुनाव लड़ाना चाहती है। इसी पर सहमति बनते ही उनके भाजपा में शामिल होने की अधिकारिक घोषणा हो जाएगी। शनिवार को अर्पणा यादव की प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव से वार्ता हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *