चौथे नवरात्र पर मां भगवती के कूष्मांडा स्वरुप की पूजा अर्चना में दिखीं नौ देवियां

Uncategorized

लव इंडिया, संभल। महिला शक्ति संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने अपने निवास पर नवरात्र के पावन पर्व के चौथे दिन मां भगवती के चौथे स्वरुप की विधिवत पूजा अर्चना की । इस अवसर पर सभी महिलाएं लाल रंग की साड़ी में नजर आयीं और माता के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की।

थाना हयातनगर क्षेत्र में महिला शक्ति संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय के आवास पर आज नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संगठन की सभी महिलाओ ने लाल रंग की साड़ी पहनी और बताया कि देवी को लाल रंग पसंद है।

चैत्र नवरात्र के पहले दिन से ही संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने माता रानी के मन्दिर पर भजन कीर्तन शुरू किया ओर आज चौथे दिन अपने निवास पर संगठन की सभी महिलाओ के साथ मिलकर मां भगवती के कूष्मांडा स्वरुप की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।

इतना ही नहीं, सभी महिलाओ ने इस कार्यक्रम में नवरात्र का स्पेशल डांडिया का आयोजन भी किया गया जिसमें माता रानी के वभजन पर सभी महिलाएं डांडिया खेलती नजर आयी और माता रानी के नौ रूपों की पूजा की। साथ ही लांगुरिया बाबा की भी पूजा की गई।

इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष ने बताया कि जब सृष्टि की रचना नहीं की गई थी और चारो तरफ अंधकार ही अंधकार था। तब देवी ने ही अपने हास्य से ब्रह्मांड की रचना की। इसलिए उन्हें सृष्टि की आदिशक्ति भी कहा गया है। आठ भुजाओं की देवी स्वरूप मां कूष्मांडा हैं, जो कि भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उनके दुखों और कष्टों का नाश करती है।

कार्यक्रम के अंत में महिला शक्ति संगठन की महिलाओं ने अपने अपने हाथों में आरती की थाली लेकर सामूहिक महा आरती की जिसमें खुश्बू, कविता, साधना, कुसुम लता, नेहा, वृजबाला, अंजना, निशी, कल्पना, विनिता, छाया, माधुरी, वर्षा, दीप्ति रिचा -1, रिचा-2 , मधू, पुष्पा, प्रीति प्रतीक, नीलिमा, लक्ष्मी, संतोष, रेखा, पारूल, नीलम, शशि गंभीर समीक्षा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

कन्याएं देवी रूप में और बालक लागुंर रुप में बहुत लुभावने लग रहे थे। महिला शक्ति का दुर्गा पूजा का ये कार्यक्रम हर वर्ष बहुत सुंदर ढंग से होता है जो शहर भर के लिए एक मिशाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *