गणतंत्र दिवस पर याद किया गया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर सिंह को
लव इंडिया, मुरादाबाद। गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर सिंह पार्क आशियाना फेस प्रथम मुरादाबाद में धूमधाम से कार्यक्रम किए गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी मुरादाबाद श्रीमानवेंद्र सिंह जी ने ध्वजारोहण किया ।राष्ट्रगान गाया गया। गरीबों को 150 कंबल वितरित किए गए ।
जिलाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय अमर सिंह के द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में किए गए योगदान की भूरी भूरी प्रशंसा की। इसके बाद डॉक्टर बी एस चौहान अध्यक्ष प्रकाश हॉस्पिटल नोएडा द्वारा गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई पार्क में काफी गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। उसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक, देवेंद्र सिंह सिसोदिया ने जिलाधिकारी महोदय व डॉक्टर बी एस चौहान जी को शॉल ओढाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद किया गया।