प्रियंका गांधी का शोक संदेश लेकर अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश के वाइस चेयरमैन मुहम्मद अहमद रामपुर पहुंचे
लव इंडिया, मुरादाबाद/रामपुर। हाल में रामपुर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री मामून खान की वालिदा श्रीमति नूरजहां का 80 वर्ष की आयु में इंतकाल हो गया था। आज मुहम्मद अहमद उनके निवास पर प्रियंका गांधी का शोक संदेश लेकर पहुंचे। उनके साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुहम्मद अरशद गुड्डू अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश सचिव आमिर क़ुरैशी रामपुर अल्पसंख्यक कांग्रेस ज़िला चेयरमैन शैजी सैफी सारिक खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।