विनोद अग्रवाल ने लगाई जीत की हैट्रिक, कांग्रेस के हाजी रिजवान को छोड़ अन्य सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त

Uttar Pradesh टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति

उमेश लव,मुरादाबाद। आखिरकार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निवर्तमान महापौर विनोद अग्रवाल ने जीत की हैट्रिक लगाई ली यह अलग बात है कि आखिरी वक्त पर भाजपाइयों के दिलों की धड़कन बढ़ गई थी लेकिन मतदाताओं ने विनोद अग्रवाल पर ही विश्वास किया दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी इस बार भी दूसरे स्थान पर है। उन्हें कुल 1178 26 वोट मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निवर्तमान महापौर विनोद अग्रवाल 121452 मत पाकर हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे समाजवादी पार्टी के रईसुद्दीन नईमी और आम आदमी पार्टी के चंदन भट्ट समेत अन्य प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। बसपा के मोहम्मद यामीन तीसरे स्थान पर है।

13 मई 2023 मुरादाबाद नगर निगम महापौर का परिणाम

1=आप पार्टी=5375

2=पतंग====6215

3=बसपा===15845

4 कांग्रेस===117826

5 भाजपा==121415

6 सपा====13441

7 निर्दलीय अनवर=2635

8निर्दलीय जूही शबनम=1188

9 निर्दलीय गदा नितिन वर्मा=768

10 मासूमा निजाम निर्दलीय=1747

11 मुदस्सीर इस्लाम निर्दलीय=592

12 शाहिद हुसैन निर्दलीय 2077

भाजपा से विनोद अग्रवाल 3589 वोट से जीतेभाजपा विनोद अग्रवाल 121452कांग्रेस रिजवान कुरैशी 117826

नगर निगम, मुरादाबाद के महापौर पद के लिए अब तक राउंड 15 तक के मतपत्रों की गिनती हो चुकी है और अभी 7 राउंड के वोटों की गिनती शेष है और इस बीच खबर यह है कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी ने अपने को संभालना शुरू कर दिया है और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल और अपने बीच मतपत्रों की दूरी को कम करना शुरू कर दिया। 10 वें राउंड टॉप जहां भाजपा के विनोद अग्रवाल 80783 बोर्ड लेकर सबसे आगे चल रहे थे वहीं कांग्रेस के हाजी रिजवान कुरैशी 42237 वोटों से दूसरे स्थान पर थे और दोनों के बीच 38546 वोटों का अंतर था जबकि 14 वें राउंड में भाजपा के विनोद अग्रवाल 104,019 और कांग्रेस के रिजवान कुरैशी 70,174 ने वोट हासिल किए और दोनों के बीच 33845 मात्र वोटों का अंतर रह गया। 15 में भाजपा के विनोद अग्रवाल 109 172 वोटों पर पहुंचे तो कांग्रेश के रिजवान कुरेशी 765 43 वोट हासिल किए इस तरह भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच 326 से 29 वोटों का अंतर रह गया है। इस बार 291965 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था।

नगर निगम:- मुरादाबाद राउंड 15

बीजेपी :- 109,172

76,543 कांग्रेस :

15 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 32629 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी से आगे है।

अब तक 1,86,666 वोटों की गिनती में भाजपा के विनोद अग्रवाल को 93148 वोट मिले

मुरादाबाद नगर निगम के महापौर पद के लिए हुए मतदान के बाद शनिवार की सुबह मतगणना शुरू हुई और दोपहर 1 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निवर्तमान महापौर विनोद अग्रवाल बढ़त बनाए हुए हैं। उन्होंने शुरू से अब तक 12 राउंड की मतगणना में अपने किसी भी प्रतिद्वंदी को आगे नहीं बढ़ने दिया। भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 93148 हासिल कर चुके हैं जबकि कांग्रेस के हाजी रिजवान कुरैशी को 56287 वोट मिले हैं। अब तक कुल 186666 मतपत्रों की गिनती हो चुकी है। इस बार 291965 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था।

*मेयर पद के लिएं शुरू हुई मतगणना राउंड संख्या : 12 तक किस उम्मीदवार को मिले कितने मत।

01 – आम आदमी पार्टी : चंदन भट्ट को मिले मत : 3667

02 – एआईएमआईएम : मुस्तुजब अहमद को मिले मत : 3437

03 – बहुजन समाज पार्टी : मोहम्मद यामीन को मिले मत : 14214

4 – कांग्रेस : हाजी रिज़वान कुरैशी को मिले मत : 56287

05 – भारतीय जनता पार्टी : विनोद अग्रवाल को मत मिले : 93148

06 – समाजवादी पार्टी : सैय्यद रईस उद्दीन को मिले मत : 8294

07 – निर्दलीय : अनवर को मत मिले : 2032

08 – निर्दलीय : जूही शबनम को मिले मत : 845

09 – निर्दलीय : नितिन वर्मा को मिले मत : 521

10 – निर्दलीय : मासुमा निज़ाम को मिले मत : 1080

11 – निर्दलीय : मुदस्सिर इस्लाम को मिले मत : 398

12 – निर्दलीय : शहीद हुसैन को मिले मत : 1347

नोटा को मिले मत : 1396

टोटल वोट : 186666 मत।

मुरादाबाद टोटल 22 राउंड की होगी मतगणना।

यही गति रही तो कोई नहीं रोक सकता निवर्तमान महापौर विनोद अग्रवाल को हैट्रिक लगाने से

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निवर्तमान महापौर विनोद अग्रवाल के लगातार वोटों की बढ़ती बढ़त कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी को लगातार पीछे की ओर ढकेल रही है और भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के वोटों की गति यही रही तो उन्हें हैट्रिक लगाने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के हाजी रिजवान कुरैशी से 10 राउंड की गिनती तक 38546 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी से हाजी रिजवान कुरैशी से आगे है। मालूम हो कि निकाय चुनाव में 291965 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया था और अब तक आधे वोटों की गिनती हो चुकी है।

नगर निगम, मुरादाबाद राउंड 10

10 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 38546 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी से हाजी रिजवान कुरैशी से आगे है।

बीजेपी :- 80783

कांग्रेस :- 42237

बसपा :- 13823

सपा :- 791

मुरादाबाद के महापौर चुनाव में हाथी की मदमस्त चाल देखकर सफाई और कांग्रेसी दंग

इस बीच बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद यामीन के हाथी की चाल को देखकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं है। क्योंकि मुरादाबाद महानगर में महापौर के चुनाव में हाथी अपनी मदमस्त चाल चलते हुए तीसरे स्थान पर है।

समाजवादी पार्टी को नकार दिया मुसलमानों ने, रईसुद्दीन नईमी को आठवें राउंड तक मात्र 5406 वोट

मुरादाबाद। 9 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 36865 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी से हाजी रिजवान कुरैशी से आगे है! समाजवादी पार्टी को नकार दिया मुसलमानों ने, रईसुद्दीन नईमी को आठवें राउंड तक मात्र 5406 वोट मिले।

नगर निगम:- मुरादाबाद राउंड 9

बीजेपी :- 72842

कांग्रेस :- 35970

बसपा :- 13340

सपा :-6480

मुरादाबाद नगर निगम राउंड 8

बीजेपी :- 66076
कांग्रेस :- 30415
बसपा :- 12787
सपा :- 5406

8 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 35661 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी से हाजी रिजवान कुरैशी से आगे है!

————-

7 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 32099 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी से हाजी रिजवान कुरैशी से आगे है!

बीजेपी :- 58522

कांग्रेस :- 26432

बसपा :- 11375

सपा :- 5254

लव इंडिया मुरादाबाद । नगर निगम के महापौर चुनाव के 6 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 28898 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी से हाजी रिजवान कुरैशी से आगे है।

शुरुआती रुझान में भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 25288 वोटों से आगे, 2.91 लाख मतों की गिनती जारी है।

मुरादाबाद नगर निगम:- मुरादाबाद राउंड 6

बीजेपी :- 50671

कांग्रेस :- 21773

बसपा :- 10256

सपा :- 4547

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *