लंबे समय से ड्यूटी से गायब सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मुरादाबाद में यातायात पुलिस में था तैनात
लव इंडिया, बरेली। देर रात सिपाही ने कमीज से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसके बाद परिवार में कोहराम सा मच गया। वही परिजनों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। अभी तक सुसाईड का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
सुभाषनगर में बदायूं रोड स्थित बीडीए कॉलोनी के पास का रहने वाला वीरेंद्र प्रताप सिंह मुरादाबाद में यातायात पुलिस में सिपाही था। उसे अपने पिता की जगह नौकरी मिली थी। वह पिछले काफी समय से बरेली में ही रह रहा था। परिजनों के मुताबिक वह लंबे समय से पत्नी से चल रहे विवाद की वजह से डिप्रेशन में था।जिस वजह से लगातार शराब का भी सेवन कर रहा था। देर रात सिपाही ने अपने कमरे में कमीज के सहारे फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।
सिपाही वीरेन्द्र प्रताप सिंह होली पर छुट्टी लेकर बरेली आया था। इसके बाद से ही सिपाही वापस ड्यूटी पर नहीं लौटा। कई बार परिजनों ने इसका कारण पूछा तो उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इसके साथ ही सिपाही ने अपने विभाग को भी छुट्टी की कोई जानकारी नहीं दी थी। सत्यार्थ अनिरुद्घ पंकज-एसएसपी ने बताया कि सिपाही ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। सुसाइड का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया। हो सकता है कि सिपाही का कोई पुराना विवाद हो। शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मुरादाबार पुलिस को दे दी गई है।