हिंदुस्तान के गौरव थे गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर: शलभ रस्तोगी

India

संजीव गुप्ता, लव इंडिया, संभल। राष्ट्रगान के रचयिता गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 161 वी जयंती पर रविंद्र नाथ टैगोर को भारत का गौरव बताया। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

नगर के मोहल्ला कोट पूर्वी में शलभ रस्तोगी के निवास पर आयोजित हिंदू जागृति मंच की विचार गोष्ठी में सर्वप्रथम सुभाष चंद्र शर्मा, नवनीत कुमार, अमित शुक्ला, अरविंद शंकर शुक्ला, विष्णु कुमार आदि ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण किया। विष्णु कुमार ने देशभक्ति गीत गाया।

अरविंद शंकर शुक्ला ने बताया कि रविंद्र नाथ टैगोर एशिया के ऐसे प्रथम व्यक्ति थे जिन्हें प्रथम बार नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार उनकी योग्यता, दिव्यता, क्षमता के लिए समर्पित था। गुरुदेव नाम से विख्यात, गीतांजलि के लेखक भारत के राष्ट्रगान जन गण मन के रचयिता रविंद्र नाथ टैगोर को उनकी जयंती पर शत शत नमन है। श्याम शरण शर्मा ने रविंद्र नाथ टैगोर के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला। और उन्हें भारत का मस्तक ऊंचा करने वाला व्यक्तित्व करार दिया।

मंडल अध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल, महामंत्री अजय गुप्ता सर्राफ, अमित कुमार शुक्ला आदि ने विचार व्यक्त करते हुए गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर को ना केवल पश्चिम बंगाल का बल्कि समस्त भारत का गौरव बताया। जिला कोषाध्यक्ष शलभ रस्तोगी ने गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर को संपूर्ण हिंदुस्तान का गौरव बताते हुए विदेशों में भी रविंद्र नाथ टैगोर की ख्याति का वर्णन किया और देश के लिए, समाज के लिए हम सबको समर्पित रहने की प्रेरणा दी, आह्वान किया।

इस अवसर पर हिंदू जागृति मंच के विकास कुमार वर्मा, अशोक कुमार शर्मा, उमाशंकर वर्मा, भरत मिश्रा, अजय कुमार शर्मा, अरुण कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता सुभाष चंद्र शर्मा ने की संचालन हिंदू जागृति युवा मंच के जिलाध्यक्ष नवनीत कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *