Horoscope: 17 फरवरी को किसका परिवार और समाज में महत्व बढ़ेगा…

India International Uncategorized Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल वीडियो शिक्षा-जॉब

17 फरवरी को किसका परिवार और समाज में महत्व बढ़ेगा… जानने के लिए पढ़िए अपना राशिफल जिसे लिखा है उत्तराखंड के जाने वाले ज्योतिषाचार पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री जी ने

मेष राशि :– कई दिनों से रूके कार्यो में गति आएगी।पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे।अपने विचारो को शुद्ध करें।व्यापारिक यात्रा हो सकती है।सामाजिक कार्यों में सम्मिलित रहेंगे।

वृषभ राशि :- भाग्य के भरोसे न बैठें,कर्म करें।व्यापारिक लाभ होगा।धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा।स्वास्थ्य पर ध्यान दें,कुछ अच्छा होने वाला है।धन लाभ हो सकता है या परिवार में कोई और खुशी आ सकती है।

मिथुन राशि :- आज का दिन आप के लिए शुभ है।पुराने मित्रों से भेंट होगी।सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।विवादों को टालें,पूंजी निवेश से लाभ होगा।जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कर्क राशि::- पुराने मामले सुलझ सकते हैं।परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद संभव है।आप के अपने आप को धोखा दे सकते हैं,सतर्क रहें।आकस्मिक धन लाभ संभव है।व्यापार विस्तार की योजना टालें।

सिंह राशि :- अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है।अपने से बड़ों की बातों को सुनें,उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे।वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।व्यापारिक यात्रा संभव है।

कन्या राशि :– मिश्रित फलदायक समय चल रहा है।किसी अनजान से संबंध स्थापित होंगे।नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उपयुक्त है,पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं।कपड़े के व्यापार से जुड़े लोग आर्थिक लाभ अर्जित करेंगे।

तुला राशि :- विशिष्ट लोगों से मुलाकात आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा।न्याय विभाग से जुड़े लोगों को असफलता मिल सकती है।किसी से दुश्मनी हो सकती है।प्रेम प्रसंग के चलते दुविधा में रहेंगे।

वृश्चिक राशि :- आलस्य त्यागें, समय पर काम करें।आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।मेहनत से किए गए काम में सफलता मिलेगी।पारिवारिक कष्ट और समस्याओं का अंत संभव है।आय से अधिक व्यय न करें।माता को काजल और कमल गट्टे की माला अर्पण करें,शत्रु परास्त होंगे।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

धनु राशि :- आज आकस्मिक लाभ हो सकता है।परिवार के लोगों और करीबियों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी।परिश्रम से स्वयं के काम में भी शुभ परिणाम मिलेंगे।विदेश जाने के योग बनेंगे।शुक्रवार रात लक्ष्मी माता के मंदिर में 108 सरसों के तेल के दीपक जलाएं,मुकदमे में विजय मिलेगी।

मकर राशि :- आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी,इससे व्यस्तता भी बढ़ेगी।आज काम में नवीनता के भी योग हैं।संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है।लक्ष्मीजी को इत्र और लाल साड़ी अर्पित करें।व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।

कुंभ राशि :- काम की सफलता से मनोबल बढ़ेगा।शुक्रवार को काम की अधिकता रहेगी।अजनबी व्यक्तियों का विश्वास न करें,धोखा मिल सकता है।कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं।सक्रिय होने के कारण संबंध और परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।

मीन राशि :- कम बोलें,अच्छा बोलें।सुख-समृद्धि बढ़ेगी।आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लें,इससे लाभ होगा।स्वाध्याय में रूचि बढ़ेगी।परिवार,समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *