Horoscope: 19 जनवरी को क्या कह रही हैं आपके भाग्य की रेखाएं, जानिए पं. संदीप आत्रेय शास्त्री से…

India International Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल शिक्षा-जॉब

19 जनवरी को क्या कह रही है आपके भाग्य की रेखाएं क्या आपका शुक्र सही चल रहा है या कहीं कुछ गड़बड़ है जानिए पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री द्वारा लिखे गए राशिफल से…

मेष राशि :- पिता के साथ तालमेल में कमी रहेगी।संपत्ति से लाभ होगा।चोरी आदि से हानि संभव है।परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

वृषभ राशि :- अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं।भय,कष्ट व चिंता का वातावरण रहेगा।स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।राजनीति में अपना हुनर आजमाएं,सफल होंगे।

मिथुन राशि :- अपने मन के राज हर किसी को न बताएं,लोग आपका मजाक बना सकते हैं।राजकीय कष्ट संभावित है।स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।आज विवाद से बचें।चिंता-तनाव रहेंगे।

कर्क राशि :- विवाह के प्रयास सफल रहेंगे।मन के स्वास्थ की चिंता रहेगी।धन लाभ होगा।धन प्राप्ति सुगम होगी।गृहस्थ सुख मिलेगा।विवाद न करें।कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा।

सिंह राशि :- आपकी कार्यशैली से अधिकारी प्रभावित होंगे।आज का निवेशादि लाभ देंगे।ऐश्वर्य पर व्यय होगा।शुभ समाचार मिलेंगे।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।लाभ होगा।

कन्या राशि :- व्यवसायिक यात्रा से लाभ होगा।प्रतियोगिता में प्रयास सफल रहेंगे।चोरी आदि हानि संभावित है।अस्वस्थता तथा चिंता हावी रहेगी।परिजनों का सहयोग करना होगा।

तुला राशि :– अपने खर्च पर नियंत्रण रखें।जोखिम-जमानत के कार्य टालें।विवाद से बचें।अचानक हानि संभव है।आप हर किसी पर बहुत जल्द विश्वास कर लेते हैं।अपने विचारों पर अंकुश रखें।

वृश्चिक राशि :- नौकरी में बदलाव और पदोन्नति होगी।नए अनुबन्ध होंगे।बकाया वसूली होगी।यात्रा सफल रहेगी।धन प्राप्ति होगी।श्रम की अधिकता से स्वास्‍थ्य प्रभावित हो सकता है।

धनु- राशि :- निवेश करने में जल्दबाजी बिलकुल न करें।किसी की देखादेखी न करें।स्व विवेक से कार्य करें।नई योजना बनेगी।कार्यशैली में परिवर्तन लाभ बढ़ाएगा।कुसंगति से हानि-जोखिम न लें।विवेक से कार्य करें।

मकर राशि :- एक बात पर कायम रहें।किसी को नीचा दिखाने की बजाए स्वयं ऊपर उठें।तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी।राजकीय बाधा दूर होगी।निवेश शुभ रहेगा।घर-परिवार की चिंता रहेगी। यात्रा होगी।

कुम्भ राशि :- समाज में आपकी कीर्ति फैलेगी।वरिष्ठजन की चिंता रहेगी।वाहन-मशीनरी-अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें।विवाद न करें।आपका दिन आज कई अनुभव कराने वाला होगा।

मीन राशि :- दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा।कार्यक्षेत्र के तनाव को निजी जीवन में हावी न होने दें।गलतफहमी की वजह से रिश्तों में कडवाहट आ सकती है।आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *