कांग्रेसियों ने 139 वां स्थापना दिवस मनाया, संविधान की रक्षा के प्रति शपथ ली

India Uttar Pradesh तेरी-मेरी कहानी युवा-राजनीति

लव इंडिया,मुरादाबाद। मुख्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस पर असलम खुर्शीद ने कांग्रेस का ध्वजारोहण कर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के प्रति शपथ दिलाई। कहा हम कांग्रेस की नीतियों का कार्यक्रमों का समर्थन करते हैं और कांग्रेस की मजबूत करने के लिए संकल्प लेते हैं l

असलम खुर्शीद जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश को आजाद करने वाली अग्रणी लोक संस्था रही है भारत की आजादी के बाद भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस योगदान अविस्मरणीय है। कांग्रेस के महानायकों ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। हम कांग्रेस के कार्यकर्ता उनकी कुर्बानियों को व्यर्थ नहीं जाने देंगे देश की सुरक्षा विकास तरक्की के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नीतियों में विश्वास बना रहेगाl भारत का भाईचारा प्रेम स्नेह कभी टूटने नहीं दिया जाएगा यह कांग्रेस की नीतियों का मूल मंत्र है।

स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से असलम खुर्शीद अनूप दूबे हाजी अमीरुल हसन जाफरी एडवोकेट श्याम सरन एडवोकेट राजेंद्र वाल्मीकि अफजल साबरी भयंकर सिंह बौद्ध गंगाराम शर्मा शहजाद खाकामिल मंसूरी श्याम बाबू वाल्मीकि सलीम बाबू सुरेश चंद्र सक्सेना आदि स्थापना दिवस में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *