हाजी यूसुफ ने दिया जोर का झटका धीरे से… देखिए कैसे
लव इंडिया, मुरादाबाद। मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ नगर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव रोमांचक होता जा रहा है। सपा प्रत्याशी हाजी यूसुफ अंसारी तेज प्रचार के साथ मजबूत रणनीति के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। जनसंपर्क के बीच उन्होंने कई पुराने कांग्रेस पदाधिकारियों को सपा में शामिल करके चुनावी समीकरण अपने पक्ष में करने में सफलता प्राप्त की है। याद रहे कि तीन दिन पहले भी कांग्रेस के सगीर सईद सपा में शामिल हो चुके हैं।
सभी वर्गों व धर्मों का समर्थन मिला
यूसुफ अंसारी को शुक्रवार को सपा प्रत्याशी हाजी यूसुफ अंसारी के कार्यालय में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंडित नितिन शर्मा, शाकिर अली राइनी, व्यापार प्रकोष्ठ महासचिव कपिल सक्सेना, मोहम्मद वसी अंसारी, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित गजेंद्र सारस्वत, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नजीर सैफी, सोनू, शाहिद अंसारी, नबी अहमद ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। हाजी यूसुफ अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारियों के आने से चुनाव को और बल मिलेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस से आए लोगों को सम्मान के साथ उचित पदों पर मनोनीत भी कराया जाएगा। कांग्रेस से आए नेताओं ने दावा किया है कि सपा प्रत्याशी हाजी यूसुफ अंसारी की जीत तय है। उन्होंने सभी वर्गों और धर्मों का समर्थन मिल रहा है।