Horoscope: 21 नवंबर को क्या है आपके ग्रहों की चाल, शुभ-अशुभ जानने को पढ़िए

India International Uttar Pradesh Uttarakhand टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि 21 नवंबर 2022, सोमवार को किसे मिलेगा मान सम्मान यह जाने मानव कल्याण मिशन के संस्थापक स्वामी अनिल भंवर से

मेष:- अगर आप कोई नया वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो जरुर खरीद लें, क्योंकि आज का दिन बहुत ही शुभ है। दोपहर के बाद आपका खर्च बढ़ेगा। ग्रहों के बदलने से आपके घर और कार्यस्थल पर नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है।

वृषभ:- पैसों के लेनदेन से आज स्वयं को दूर रखें। आर्थिक रूप से आज का दिन शुभ नहीं है। काम में एकाग्रता बनाए रखें, वरना दिक्कत हो सकती है। गलतफहमी और दुर्घटना से बचें।

मिथुन:- बीमारी के कारण आपका खर्च बढ़ेगा और घर में मनमुटाव भी हो सकता है। नकारात्मक विचारों से बचें और अनावश्यक विवाद को जन्म ना दें।

कर्क:- क्रोध को कंट्रोल करें, वरना किसी करीबी से रिश्ते खराब हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मध्यकाल के बाद दिन अनुकूल रहेगा। अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे।

सिंह:- आज आप सोच विचार कर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचें, गलतफहमी में कोई काम खराब हो सकता है। खर्च बढ़ेगा। सहकर्मी आपको आगे बढ़ने से रोक सकते हैं। सच्चाई और ईमानदारी से काम करेंगे तो कोई आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

कन्या :- निर्धारित काम समय से पूरा करेंगे। धन लाभ का योग भी बन रहा है। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार होगा और आप अच्छा महसूस कर सकते हैं।

तुला :- आज आपका भाग्य साथ नहीं देगा। इसलिए जरूरी फैसले कल पर टाल दें। किसी भी विवाद में नहीं पड़े और अपना ध्यान रखें। धन हानि की संभावना है।

वृश्चिक :- कानूनी मामलों से दूर रहें। दुर्घटना के प्रति सतर्क रहें। किसी बात को लेकर पूरे दिन चिंतित रहेंगे। सेहत पर फोकस करें।

धनु :- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। घर परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी सेहत में सुधार होगा। कारोबार में परिस्थितियां बदलेगी। संध्या के समय कारोबारी हानि हो सकती है।

मकर :- फिजूलखर्ची बढ़ेगी। किसी से विवाद हो सकता है। उदर विकार हो सकता है। नया काम करने के लिहाज से दिन शुभ नहीं है।

कुम्भ :- आज आपका रचनात्मक कार्यों में मन रहेगा। धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है। किसी यात्रा पर नहीं जाएं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

मीन :- सेहत के प्रति जागरूकता दिखाएंगे। रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। वाणी नरम रखेंगे तो लाभ होगा। माता पिता का प्यार मिलेगा। धन लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *