Chitragupta Inter College में छात्रों ने रंगोली के रूप में ahilyabai holkar को उकेरा
मुरादाबाद। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर रंगोली के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में छात्रों द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में रंगोली के माध्यम से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छात्रों ने रंगों की सहायता से अहिल्याबाई होल्कर का चित्र विद्यालय प्रांगण में रंगोली के रूप में उकेरा, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

इस रंगोली निर्माण में ध्रुव यादव, अंश सैनी, रुद्राक्ष चक्रवर्ती, मयंक राजपूत, प्रिंस, शिवम तथा नैतिक शुक्ला ने प्रतिभाग किया। यह सृजनात्मक कार्य डॉ. नवनीत गोस्वामी एवं पवन पाल के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम प्रथम स्थान प्रिंस, ध्रुव यादव
द्वितीय स्थान मयंक राजपूत, अंश सैनी तृतीय स्थान रुद्राक्ष चक्रवर्ती, लकी गिरी महिला सशक्तिकरण हेतु दौड़ प्रतियोगिता के परिणाम प्रथम स्थान माधव द्वितीय स्थान प्रियांशु तृतीय स्थान गौरव रहे। इस अवसर पर अल्पना रितेश गुप्ता एवं जिला नोडल अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुरादाबाद
जनपदीय नोडल बबिता महरोत्रा, राजकीय हाईस्कूल, हुसैनपुर छिरावली, वीर सिंह, प्रधानाचार्य, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, मुरादाबाद विद्यालय के शिक्षकगण राजीव पाठक, पंकज शर्मा, विशाल अग्रवाल, मौहम्मद शारिब, डॉ. नवनीत गोस्वामी सहित अनेक अन्य अध्यापकगण भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक एपी शमशेरी ने छात्रों के रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।

Hello world.