Weather: मुरादाबाद मंडल के पांचों जनपद समेत प्रदेशभर में गरज- चमक के साथ शनिवार को ओलावृष्टि और बारिश…

मौसम विभाग में शनिवार को मुरादाबाद मंडल के पांचो जनपद समय पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना व्यक्त की थी। साथ ही कहा था कि ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसी के साथ मौसम विभाग की भविष्यवाणी सत्य हो रही है क्योंकि मुरादाबाद में सुबह 5:30 बजे से ही गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो चुकी है और मौसम विभाग माने तो प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम का कुछ ऐसा ही हाल है।

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और पंजाब में बने चक्रवाती परिसंचरण के असर से प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। इसके परिणामस्वरूप शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के विभिन्न हिस्सों में बारिश ङुई। शनिवार को भी राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ आदि में तेज हवाओं संग अच्छी बारिश देखने को मिली। पारे में हल्की कमी देखने को मिली| बारिश की वजह से पश्चिमी यूपी में अधिकतर जगहों पर दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया था।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!