रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज में मातृशक्ति को 2 दिन निशुल्क यात्रा का निर्णय स्वागत योग्य कदम: नेहा मलय

Uttar Pradesh नारी सशक्तिकरण

संजीव गुप्ता लव इंडिया संभल । रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2 दिन महिलाओं को रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा करने का निर्णय लेने के निर्णय का स्वागत हिंदू जागृति महिला मंच की बहनों ने किया। उन्होंने बाकायदा पोस्टकार्ड लिखकर मुख्यमंत्री के निर्णय की सराहना की। धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।नगर के दुर्गा कॉलोनी मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर पर हिंदू जागृति महिला मंच की बैठक आयोजित हुई।

गायत्री महामंत्र उच्चारण के पश्चात हिंदू जागृति महिला मंच के प्रदेश अध्यक्ष नेहा मलय ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में मातृशक्ति को निशुल्क यात्रा करने का जो निर्णय लिया है उसका प्रत्येक भाई बहन स्वागत करता है। भारतीय संस्कृति के पुरोधा संत योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल कुछ पैसे बचत होने तक ही सीमित नहीं है बल्कि एक संवेदनशील सरकार द्वारा भारतीय संस्कृति का पोषण करने, अपनी परंपराओं पर्वो पर उत्साह का संचार करने तथा मातृशक्ति के सम्मान में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

जिलाध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए सराहनीय और प्रशंसनीय निर्णय का हिंदू जागृति महिला मंच पुरजोर समर्थन और स्वागत करता है। उन्होंने बताया कि हम सभी सदस्य मुख्यमंत्री महोदय को अपनी शुभकामनाएं- बधाई- धन्यवाद और कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए पोस्टकार्ड लिख रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की सभी बहनों की ओर से मुख्यमंत्री योगी जी को बधाई देकर यश और आयु वृद्धि की ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर रश्मि गुप्ता, नीता शर्मा, गीता गुप्ता, प्रमोद वर्मा, मधु गुप्ता, कमलेश, ज्योति भटनागर, रीना वर्मा, प्रिया गुप्ता, सुनीता यादव, आशा गुप्ता आदि सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय का स्वागत किया। पोस्टकार्ड लिखकर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदू जागृति मंच की नगर अध्यक्ष गुंजा गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *