अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष बने सत्यम गौड़

Uttar Pradesh

लव इंडिया, बरेली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आज फरीदपुर में तहसील अध्यक्ष सत्यम गौड़ को मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष बरेली अरुण शुक्ला द्वारा उनको तहसील में टीम गठित करने की जिम्मेदारी यथाशीघ्र दी गई।

जिलाध्यक्ष द्वारा तहसील अध्यक्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम करने की जिम्मेदारी भी दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक उपाध्याय के द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। उन्होंने सभी को संगठन को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

मंडल महामंत्री विशाल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय, जिला महामंत्री आशुतोष बाजपाई, जितेंद्र शर्मा, अतुल पाठक, अमित मिश्रा, पारस शर्मा, शुभम शर्मा, शिवम शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *