अभी से लोकसभा चुनावों के लिए जुट जाएं भाजपाई: केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह

India Uttar Pradesh टेक-नेट युवा-राजनीति

लव इंडिया, संभल। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय एकता विहार कॉलोनी पर लोकसभा क्षेत्र की दूसरी प्रवास बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत भारत माता दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर की गई। बैठक की प्रस्तावना लोकसभा प्रभारी राकेश सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष ने रखी। उन्होंने कहा हमे लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तयारी करनी होगी इस बार भी लोकसभा चुनाव मे सभी को अपनी पूर्ण निष्ठा से कार्य करना होगा, तभी हम विजयश्री प्राप्त करेंगे।

इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सतपाल सैनी ने कहा की हमें लोकसभा जितने के लिए बूथ स्तर पर अपने आप को ले जाना होगा। हमे जन जन तक हमारी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की विस्तृत जानकारी देनी होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा लोक सभा चुनाव में संगठन को हर हाल में मजबूत होकर कार्य करना होगा।

उन्होंने पूरी लोकसभा की विस्तृत जानकारी लेकर पदाधिकारियों से समस्याओं व समाधान के विषय में सुझाव व निस्तारण पर चर्चा की उन्होंने संगठन में पदाधिकारियों को लोकसभा में क्षेत्र में कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और लोकसभा चुनाव तक समय समय पर पार्टी के निरदेसानुसार कार्य करने का आवाहन किया उन्होंने कहा कि इस बार हमें उत्तर प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करनी है चाहे इसके लिए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को कितनी ही मेहनत क्यों न करनी पड़े।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री कमल कुमार कमल व अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़क बंशी ने किया। बैठक में प्रदेश सरकार की स्वतंत्र प्रभार मंत्री गुलाव देवी, जिला प्रभारी राजा वर्मा लोकसभा संयोजक पंकज गुप्ता अनामिका यादव परमेश्वर लाल सैनी नरेंद्र सिंह धीरेन्द्र यादव अर्जुन बाल्मिकी भीष्म शर्मा सुधीर मेहरोत्रा राजेश शंकर राजू विपिन गुप्ता मुकुल जयप्रकाश शिल्पी हर्षित अंकुश अवशेष हरेंद्र रिंकू गणेश शर्मा संध्या गर्ग इमरान तुर्की राखी सिरोही जयपाल दीनेश जाटव प्रभात शर्मा अंजू चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *