माध्यमिक शिक्षक संघ चुनाव को लेकर शिक्षकों की बैठक, प्रत्याशियों ने रखी अपनी प्राथमिकताएं
लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आगामी चुनाव को लेकर शनिवार को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने शिक्षकों के समक्ष अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया।बैठक को संबोधित करते हुए सलिल मोहन ने शिक्षक संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए मजबूत संगठन आवश्यक है।
उन्होंने सभी शिक्षकों से चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर मंचासीन प्रत्याशियों सुनीत गिरी और मयंक त्यागी ने भी शिक्षकों के समक्ष अपनी प्राथमिकताओं को रखा। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जिम्मेदारी मिलती है तो शिक्षकों के अधिकारों, सेवा संबंधी समस्याओं तथा शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

बैठक में प्रधानाचार्य मधुबाला त्यागी, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा, अनिल चौहान, आफताब आलम, प्रधानाचार्य नोमान अली, अरशद अली, डॉ. राखी रस्तोगी, गुलजारी सिंह, सुमित शर्मा, विजय पाल सिंह, डॉ. संजीव कुमार, अफजल अली सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।बैठक के दौरान शिक्षकों ने संगठन की मजबूती, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।
