संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति का मंडलीय सम्मेलन: पेंशनरों के अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर
लव इंडिया, मुरादाबाद। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति की ओर से रविवार को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में मंडलीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को अधिक प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदीप शर्मा ने कहा कि पेंशनर समाज का अनुभवी वर्ग हैं और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेंशन, चिकित्सा सुविधाओं और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों से जुड़े मामलों में शासन एवं प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। साथ ही पेंशनरों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल संयोजक सुनील कुमार शर्मा ने संगठन की गतिविधियों और भविष्य की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। मंडल सह संयोजक छिद्दा खान, मंडल कोषाध्यक्ष धन सिंह तथा मंडल सह संयोजक आर.एस. त्यागी ने भी पेंशनरों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। सर्वेश कुमार शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की एकजुटता पर बल दिया।
सम्मेलन में उपस्थित पेंशनरों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को भी साझा किया तथा उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंडल संयोजक सुनील कुमार शर्मा,मंडल सह संयोजक छिददा खान,मंडल कोषाध्यक्ष धन सिंह, मंडल से संयोजक आरएस त्यागी,सर्वेश कुमार शर्मा व बड़ी संख्या में पेंशनर एवं समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
