station Road के व्यापारियों के समर्थन में Shiv Sena का धरना

लव इंडिया, मुरादाबाद। जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा जी के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारी ने आज स्टेशन रोड पर नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी में सुंदरता के नाम पर व्यापारियों को उत्पीड़न को लेकर व्यापारियों द्वारा धरने पर बैठे हुए वह भूख हड़ताल पर बैठे हुए व्यापारियों के समर्थन में आज धरना दिया और व्यापारियों का समर्थन किया।

शिवसेना जिला प्रमुख में इस विषय पर मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से मिलकर के व्यापारियों को रोजगार देने व दुकान देने के लिए कल शिवसेना द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमल राव, विपिन भटनागर, मुदित उपाध्य भरत अरोड़ा, अरुण ठाकुर, सचिन नारंग, हर्श ठाकुर, सुरेश सैनी, देव कुमाऱ, अशोक सैनी, दीपक सेक्सेना, राहुल कुमार आदि रहे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!