जंतर-मंतर धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर संभल में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का जिला स्तरीय सम्मेलन



लव इंडिया, संभल। आगामी 27 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित दलित एवं अल्पसंख्यक विभाग के धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर संभल में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।


सम्मेलन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी संभल के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ तुर्की ने की, जबकि मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव नासिर चौधरी रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष आरिफ खान तनवीर ने किया।
मुख्य अतिथि नासिर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय तथा दलितों एवं अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई का जंतर-मंतर धरना संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के संकल्प का प्रतीक होगा तथा कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ तुर्की ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है। वहीं जिला अध्यक्ष आरिफ खान तनवीर ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।सम्मेलन में दलित एवं अल्पसंख्यक समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और जंतर-मंतर पर होने वाले धरना-प्रदर्शन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, अशरफ अंसारी, पूर्व शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, डी.के. वाल्मीकि, मुशीर खान तरीन, सलीम सैफी, नगर अध्यक्ष चंदौसी संजीव साहू, पुरुषोत्तम पाल, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार उठवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष आरटीआई विभाग राशिद सैफी, मोहम्मद इरशाद, नोमान हैदर, तहसील सैफी, राहत जान, तब्बन खान, सरफराज सैफी, नईम अंसारी, कलीम अंसारी, अंजन मंसूरी, इरफान खान, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अकील अहमद, हाजी मरगूब आलम, शहर अध्यक्ष शिवकिशोर गौतम, कासिम खान, डॉ. मरगूब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, माइनॉरिटी कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!