World Cancer Day पर TMU Hospital में awareness campaign

लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से विश्व कैंसर दिवस पर टीएमयू अस्पताल में सामान्य और प्रचलित कैंसरों जैसे- मुख कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, स्तन कैंसर, जठरांत्र- गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल तंत्र के कैंसर आदि को लेकर अवेयरनेस कैंपेन चला।

इस अवेयरनेस कैंपेन का नेतृत्व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनके सिंह, सामुदायिक चिकित्सा विभाग की एचओडी डॉ. साधना सिंह, डॉ. शिल्पा रेड्डी, डॉ. ऋषि शर्मा के संग-संग एमबीबीएस इंटर्न बैच की टीम ने किया।

इस टीम ने टीएमयू अस्पताल में पोस्टर, मॉडल और एक्सटेम्पोर प्रस्तुतियों के जरिए लोगों को जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम में ईनटी के एचओडी प्रो. प्रबल चटर्जी, ओबीजी की एचओडी डा. मनप्रीत कौर के अलावा नर्सिंग, पैरामेडिकल, मेडिकल स्टाफ और विभिन्न विभागों के मरीजों, तीमारदार आदि मौजूद रहे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!