ICICI Bank में Timit के 9 विद्यार्थियों का चयन, BBA और B.Com छात्रों ने प्लेसमेंट में रचा नया कीर्तिमान


लव इंडिया, मुरादाबाद। तेज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (टिमिट) ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश की अग्रणी निजी बैंकिंग संस्था आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड ने टिमिट के बीबीए और बी.कॉम के कुल 9 विद्यार्थियों का चयन किया है।


चयनित विद्यार्थियों में बीबीए के आदिश जैन, अभिषेक जैन, अंश गर्ग, कुशाग्र कुमार राजपूत, लक्ष्य गुप्ता, प्राची गंगवार, प्रशांत कुमार और यशी जैन तथा बी.कॉम के प्रज्ञान ओझा शामिल हैं। आईसीआईसीआई बैंक की ओर से सीनियर एचआर अमित सुल्लेरे एवं उनकी टीम ने संस्थान में कंपनी और जॉब प्रोफाइल की जानकारी दी। इसके बाद तीन चरणों में चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें सफल प्रदर्शन के बाद नौ विद्यार्थियों का अंतिम चयन हुआ।


टिमिट के डीन, फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट प्रो. (डॉ.) विपिन जैन ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान उद्योगों और कॉरपोरेट क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप छात्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि टिमिट का उद्देश्य छात्रों को बेहतर करियर के लिए तैयार करना है।


कॉरपोरेट रिसोर्स सेंटर के डायरेक्टर अरुण कुमार एवं डिप्टी डायरेक्टर आकाश भटनागर ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों को प्लेसमेंट के हर अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए और कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।
संस्थान ने चयनित सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे टिमिट की शिक्षा व्यवस्था, अनुभवी फैकल्टी और प्लेसमेंट सेल की सफलता बताया है।

error: Content is protected !!