साहू मंडी व बर्तन बाजार क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर चिंतित संगठनों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

लव इंडिया, मुरादाबाद। मंदिर माता श्री अन्नपूर्णा जी (रजि.), साहू मंडी चौराहा से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुरादाबाद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी मुरादाबाद को ज्ञापन सौंपकर साहू मंडी व बर्तन बाजार क्षेत्र की शांति व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थलों की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को देखते हुए प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

उत्तर प्रदेश सरकार: https://up.gov.in

ज्ञापन के अनुसार शाही मस्जिद, बर्तन बाजार क्षेत्र में हाल के समय में कुछ गतिविधियों के कारण आसपास के हिंदू बहुल क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सुरक्षा और निजता को लेकर आशंका उत्पन्न हो रही है। बताया गया कि क्षेत्र में लगभग 200 परिवार निवास करते हैं, जिनकी सुरक्षा और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई है।

उत्तर प्रदेश गृह विभाग:https://home.up.gov.in

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि शाही मस्जिद के पीछे स्थित हिंदू धार्मिक स्थल—माता अन्नपूर्णा मंदिर, भावों वाला मंदिर, मंदिर गोपाल तथा गुलाब दास मंदिर—प्राचीन और ऐतिहासिक महत्व रखते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार के निर्माण या परिवर्तन से पूर्व विधिवत अनुमति और जांच आवश्यक बताई गई है।

संगठन की ओर से मांग की गई है कि संबंधित गतिविधियों की गंभीर जांच कराई जाए तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की नई परंपरा या गतिविधि से शांति व्यवस्था प्रभावित न होने पाए।

मंदिर माता श्री अन्नपूर्णा जी (रजि.), साहू मंडी – मुरादाबाद

पदाधिकारी:
विजय कुमार अग्रवाल (संरक्षक),
अंकित कुमार अग्रवाल (अध्यक्ष),
पवन कुमार अग्रवाल (मंत्री),
विष्णु सिंघल (कोषाध्यक्ष),
शरद चन्द्र बंसल (प्रबंधक)

सदस्य/समर्थक:
प्रदीप अग्रवाल, शरद अग्रवाल, नवदीप अग्रवाल,
वेद प्रकाश अग्रवाल, संदीप सिंघल, संदीप अग्रवाल,
राजेश कन्दल, सचिन सिंघल, राजीव अग्रवाल,
रविन्द्र अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, विवेक अग्रवाल,
दीपक अग्रवाल, गौरव गुप्ता, नरेश अग्रवाल,
हरीश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, ललित अग्रवाल,
सौरभ अग्रवाल, राहुल अग्रवाल

हस्ताक्षरकर्ता:
भवेश, हिमांशु, जगदीश, मयंक, कपिल, राहुल, धवल दीक्षित


युवा बर्तन व्यापार मंडल (रजि.), बर्तन बाजार – मुरादाबाद

पदाधिकारी:
विजय कुमार अग्रवाल (संरक्षक),
राजन मित्तल (अध्यक्ष),
विकास अग्रवाल (महामंत्री),
विजय अग्रवाल (कोषाध्यक्ष)

अन्य पदाधिकारी:
संजय कुमार, राकेश सिंघल,
रमेश अग्रवाल, अनुज अग्रवाल

समिति प्रभारी/सदस्य:
दीपक वर्मा, राकेश मित्तल, मनोज अग्रवाल,
संदीप अग्रवाल, अनिल जैन,
संजय गुप्ता, नरेन्द्र अग्रवाल,
पवन कुमार अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल,
आशीष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल

सदस्य:
गोविन्द गोयल, दीपक अग्रवाल,
गौरव गुप्ता, संजय गुप्ता (बछला), गौरव मित्तल


मुरादाबाद जिला प्रशासन: https://moradabad.nic.in



Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!