श्री बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
लव इंडिया, संभल। श्री बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान, हल्लू सराय में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किये गये। विद्यालय द्वारा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरस्कार एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दीपक शर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पुस्तक का ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कक्षा से ही होता है और इसमें शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

सहायक अध्यापिका आकांक्षा ठाकुर ने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी का संबंध केवल विद्यालय तक सीमित नहीं होता, बल्कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की प्रतिभा को पहचानकर उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना शिक्षक का दायित्व है। शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और मानवीय मूल्यों का विकास करना भी आवश्यक है।
सहायक अध्यापिका अनिता श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षक हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। उनके द्वारा दिया गया ज्ञान और संस्कार विद्यार्थी को जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं भाषण प्रस्तुत किए।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान दीपक शर्मा, अनीता श्रीवास्तव, आकांक्षा ठाकुर, ज्योति, पायल, अंशिका शर्मा, विशाखा ठाकुर, रूपाली,प्रियंका, तपस्या ठाकुर, सोनी ठाकुर, विकास कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की संयोजिका पायल और ज्योति रही।
