शिक्षण संस्थानों और घनी आबादी से शराब की दुकानें हटाने की मांग को लेकर भाकियू (संविधान) का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (संविधान) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों से शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर विभिन्न स्थानों पर संचालित शराब की दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।…
